अंधेरगर्दी:बागेश्वर नगर में गोमती नदी में जेसीबी लगाकर खुलेआम तोड़े जा रहे बोल्डर। संवाद न्यूज ?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर नगर के मध्य तहसील रोड में गोमती पुल के समीप नदी में दिनदहाड़े जेसीबी मशीन लगाकर नदी में पड़े बड़े-बड़े बोल्डर तोड़े जा रहे हैं। बोल्डर तोड़कर नदीगांव के लिए बन रही सड़क में लगाए जा रहे हैं। बोल्डर टूटने से नदी तट कई स्थानों में समतल हो गया है। नदी में पड़े बोल्डर बरसात में पानी के बहाव को कम करने का काम करते हैं। इससे बाढ़ से भी बचाव होता है।
यूं ही चलता रहा तो आने वाली बरसात में गोमती नदी का न केवल बहाव तेज होगा, बल्कि बाढ़ आने की संभावना भी प्रबल हो जाएगी। नदी के बहाव से गोमती नदी में बने पुलों के साथ ही बागनाथ मंदिर परिसर के लिए भी खतरा उत्पन्न हो जाएगा। खुलेआम नदी में बोल्डर तोड़े जाने से कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामले को दिखवाया जाएगा। नदी में बोल्डर तोड़े जा रहे होंगे तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - विनीत कुमार, डीएम बागेश्वर