फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क से बोल्डर गिरा, बच्चे बचे

Fri, 12 Jan 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
बघर में घर के पीछे गिरा पत्थर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पीएमजीएसवाइ की तोली-बघर सड़क के काम पर लगी जेसीबी मशीन से पहाड़ी की कटान से निकला एक बोल्डर गांव के एक ग्रामीण के घर के पीछे गिर गया। गनीमत रही कि घर के पास खेल रहे बच्चे इससे बाल-बाल बच गए। वहीं घर को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीण ने जेसीबी चालक पर नशे की हालत में मशीन चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम को पत्र देकर मामले की शीघ्र जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


बघर के ग्रामीण होशियार सिंह बिष्ट ने एसडीएम को दिए पत्र में कहा कि बुधवार को निर्माणाधीन तोली-बघर सड़क के निर्माण में लगी जेसीबी मशीन से पहाड़ी कटान का एक बोल्डर उसके घर के पीछे गिर गया। इससे जहां घर के पास खेल रहे बच्चे चोटिल होने से बच गए, वहीं घर को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आरोप लगाया कि चालक नशे की हालत में जेसीबी चला रहा था। उसकी गलती से ही पत्थर उसके घर के पीछे गिरा। उन्होंने एसडीएम से मामले की शीघ्र जांचकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें