बागेश्वर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में तैनात स्वच्छक के सिर पर एक व्यक्ति ने बोतल मार दी। स्वच्छक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकिशोर भारती बागेश्वर ट्रामा सेंटर में स्वच्छक के पद पर तैनात हैं। बुधवार की सुबह लगभग सवा आठ बजे ट्रामा सेंटर के समीप कुछ लोगों के बीच हुए विवाद के दौरान किसी ने उसके सिर में बोतल से वार कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने रामकिशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।