फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला को रक्त जरूरत पड़ी तो दौड़े-दौड़े रक्तदान के लिए पहुंचे त्रैलोक्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में भर्ती नगर निवासी गर्भवती महिला किरन परिहार को बुधवार को रक्त की जरूरत पड़ी। महिला को तत्काल खून चढ़ाना जरूरी था।
विज्ञापन

परिजन खून के लिए जिला रक्तकोष गए। वहां ओ पॉजिटिव रक्त नहीं था। रेडक्रॉस के युवा सदस्य ने रक्तदान कर दो जीवन बचाने का काम किया।
रेडक्रॉस सदस्य रमेश भंडारी ने रक्त की जरूरत संबंधी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली। यह पोस्ट पढ़कर रेडक्रॉस के युवा सदस्य त्रैलोक्य मोहन जोशी जिला अस्पताल के रक्तकोष पहुंच गए।
उन्होंने महिला के लिए रक्तदान किया। त्रैलोक्य रेडक्रॉस सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य ललित मोहन जोशी के सुपुत्र हैं। त्रैलोक्य ने भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए रक्तदान की बात कही।
विज्ञापन

त्रैलोक्य के योगदान की रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय, कैलाश प्रकाश चंदोला, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, योगेश धर्मशक्तू ने सराहना की है। कहा है कि इससे और लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी ने अन्य लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की है। बताया कि रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं होता बल्कि रक्तदाता के शरीर में खून का प्रवास बेहतर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें