केंद्र सरकार ने जिला, क्षेत्र पंचायतों में 14वें वित्त आयोग से बजट देना बंद कर दिया है। जिससे गांवों का विकास प्रभावित हो गया है। गुस्साए जिला पंचायत सदस्यों ने सोमवार को जिला पंचायत, विकास भवन में तालाबंदी की। इसके बाद पीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम बीएस मनराल को सौंपा।
उधर बीडीसी सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी के साथ बागेश्वर, कपकोट ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर पीएम के नाम का ज्ञापन बीडीओ को सौंपे। पंचायत प्रतिनिधियों ने 14वें वित्त की शीघ्र बहाली न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। सोमवार सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के नेतृत्व में सदस्यों ने पंचायत कार्यालय विकास भवन में पहुंचकर तालाबंदी कर दी। इसके बाद उन्होंने डीएम से मुलाकात की और पीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि केंद्र सरकार ने 14वें वित्त में जिला, क्षेत्र पंचायतों को वंचित रखा गया है।
इससे विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वित्त के शीघ्र बहाल न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में भगत डसीला, जानकी मेहता, गीता देवी, मनोज कुमार, सुनीता बोरा, गोपाल राम, महेश रावत, सुंदर राम, त्रिलोक सिंह, हंसी डालाकोटी, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर रेखा खेतवाल, ज्येष्ठ गोपा बोरा, कनिष्ठ सुनीता टम्टा, कपकोट के प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ उप प्रमुख हरीश शाही आदि थे। इधर बागेश्वर की ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इसमें ज्येष्ठ उप प्रमुख गोपा धपोला, सदस्यों में कमल टम्टा, कमला जोशी, हेमा देवी, परुली देवी, लक्ष्मी दत्त, भुवन चंद्र, तारा देवी, गीता जोशी, गोपाल दत्त, गीता जनौटी थे। वहीं, कपकोट के प्रमुख मनोहर राम के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी के साथ ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर दी। तालाबंदी करने वालों में ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख हरीश शाही, सदस्यों में तारा सिंह कपकोटी, तारा सिंह बघरी, भगवत मेहता, प्रेम कनेरा, जानकी गोगिनी, तारा मेहता, प्रकाश जोशी, शेर सिंह बिष्ट, मंजू देवी, चंद्रा अधिकारी, महिपाल दानू थे।