फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंसाली और फारूख अब्दुल्ला के पुतले फूंके

Fri, 17 Nov 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में पुतले जलाते हिजामं युवा वाहिनी कार्यकर्ता।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिजामं की जिला युवा शाखा ने फिल्म पद्मावती और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला के विवादित बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली और फारूख अब्दुल्ला के पुतले फूंके। 
विज्ञापन


एसबीआई तिराहा पर नारेबाजी के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार से फिल्म पर शीघ्र प्रतिबंध लगाने और कश्मीर की सरकार से अब्दुल्ला के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कहा कि भंसाली ने फिल्म पद्मावती में इतिहास के साथ खिलवाड़ किया है। तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया।

बाद में दोनों का पुतला फूंका गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रोहित पंत, महामंत्री गौरव राणा, संजय मनकोटी, हर्षित नेगी, मुकेश बिष्ट, कपिल पांडे, शशांक कांडपाल, सावन वर्मा, केदारनाथ सोनी, अंकित नगरकोटी, नवल भट्ट आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें