फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट की बिजली कटने से बागेश्वर में ब्लैक आउट सा नजारा

विज्ञापन
बागेश्वर में नगरपालिका की स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन कटने के कारण तहसील रोड पर सड़क पर पसरा अंधेरा। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। यूपीसीएल ने बिजली का बकाया जमा न करने पर नगरपालिका के शेष स्ट्रीट लाइटों की बिजली भी काट दी है। नगरपालिका पर यूपीसीएल का 22.5 लाख रुपया बकाया है। बिजली कटने से नगर में रात को ब्लैक आउट हो गया है। यूपीसीएल ने बिल जमा न करने पर सीएमओ कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ की भी बिजली काट दी है।
विज्ञापन

यूपीसीएल ने सोमवार को बागनाथ मंदिर क्षेत्र, स्टेशन रोड, चौरासी समेत तमाम स्थानों की स्ट्रीट लाइट की बिजली काट दी थी। मंगलवार को शेष नगर की स्ट्रीट लाइटों की बिजली भी काट दी है। मंगलवार को भी नगरपालिका ने बिजली का बकाया जमा करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए। इस वजह से कुछ और दिन पालिका की बिजली कटे रहने की संभावना है।
यूपीसीएल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बागेश्वर सीएमओ कार्यालय की भी बिजली काट दी गई है। सीएमओ कार्यालय पर 85 हजार 509 रुपये बकाया है। सीएचसी बैजनाथ पर यूपीसीएल का एक लाख 82 हजार 990 रुपया बकाया है।
विज्ञापन

नगरपालिका ने बकाया जमा करने के संबंध में कोई संपर्क नहीं किया है। सीएमओ कार्यालय से एक-दो दिन में बिल जमा करने की बात कही गई है। बिल जमा न होने तक इन महकमों की बिजली नहीं जोड़ी जाएगी।
विवेक कांडपाल ईई यूपीसीएल बागेश्वर।
बिजली बकाए का भुगतान राज्य वित्त मद से किया जाता है। राज्य वित्त मद से कर्मचारियों के वेतन का ही भुगतान हो पा रहा है। बिजली का बिल जमा करने के लिए शासन से संरपर्क किया गया है। जल्द ही बिल जमा हो जाएगा।
विज्ञापन

सतीश कुमार ईओ नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें