बागेश्वर में भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में बोलते भाजपा जिलाध्यक्ष और मौजूद विधायक। संवाद न्यू
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 22 मार्च को जिले के भ्रमण पर आएंगे। जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जीजान से जुटने को कहा।
भाजपा के मंडलसेरा स्थित जिला कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुबह 11 बजे डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में उतरेंगे। डाक बंगले से पार्टी कार्यालय तक कार्यकर्ता जुलूस निकालेंगे। कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बैठक में विधायक चंदन राम दास, बलवंत सिंह भौर्याल, बीसूका उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, महिला जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, कुंदन सिंह परिहार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली आदि थे।