फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस ने उत्तराखंड को लूटा : मोहनिया

विज्ञापन
बागेश्वर में सभा को संबोधित करते आप के प्रदेश प्रभीरी दिनेश मोहनिया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत के मैदान में आम आदमी पार्टी के जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के प्रदेश प्रभारी और संगम विहार दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया ने कहा कि दिल्ली की तरह उत्तराखंड में भी आम आदमी की पार्टी बदलाव लाएगी। उन्होंने गैरसैंण में ग्रामीणों पर हुए लाठीचार्ज की जमकर आलोचना की। अपने 22 मिनट के संबोधन में उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर वार करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने केवल उत्तराखंड को लूटने का काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि वहां मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा दी जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में आप की सरकार बनने पर यहां भी दिल्ली मॉडल के अनुरूप गांव-गांव तक विकास किया जाएगा। मोहनिया ने कहा कि बारी बारी से सत्ता में आई भाजपा और कांग्रेस की ओर से जनता की एक भी मूल समस्या का 20 वर्षों में हल नहीं निकाला गया। अब समय आ गया है जब लोगों को एक बेहतर प्रदेश के लिए आम आदमी पार्टी का दामन थामना होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी ही पार्टी है, जो ईमानदारी से काम करती है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशन में विकास कार्य हो रहे हैं। ठीक उसी प्रकार 2022 में आप की सरकार बनने के बाद यहां भी दिल्ली मॉडल लागू कर प्रदेश का विकास किया जाएगा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने मोहनिया के स्वागत में नगर में रैली निकाली। कार्यक्रम में जिला प्रभारी रणजीत सिंह कोरंगा, संगठन मंत्री सुंदर धौनी, संगठन मंत्री कपकोट जोगा सिंह बोरा, गुमान सिंह मेहता, भीम कुमार, त्रिलोक पहाड़िया, योगेश असवाल, कमल टम्टा, गोकुल बोरा, गोपाल नेगी, नवीन ममगई, संजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन

राष्ट्रवाद के साथ बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा दिलाना सरकार का काम
बागेश्वर। जनता को संबोधित करते हुए आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि राष्ट्रवाद के साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा दिलाना भी सरकार का कर्तव्य होना चाहिए। लोगों को असल मुद्दों से भटकाने के लिए कुछ राजनीतिक पार्टियां राष्ट्रवाद और देशभक्ति का जमकर इस्तेमाल कर रही हैं। देश के हर नागरिक के अंदर राष्ट्रवाद की भावना है। भारत में जन्मा हर व्यक्ति देशभक्त है। क्या किसी पार्टी के कहने से ही लोगों में राष्ट्रवाद की भावना पैदा होगी?
सीएम ही खराब काम की प्रथम श्रेणी में तो और क्या काम करेंगे
बागेश्वर। आप के प्रदेश प्रभारी ने पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि मौजूदा सीएम सबसे खराब काम करने वालों मुख्यमंत्रियों की श्रेणी में नंबर एक पर हैं। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि जब मुखिया ही शून्य नंबर लेकर आएगा तो, उसके और नेता क्या काम करेंगे। कहा कि भाजपा एक ओर ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की बात करती है, दूसरी ओर अपनी बात रखने गैरसैंण जा रही जनता पर लाठियां चलाई जा रही हैं। कहा कि यदि यहां के जनप्रतिनिधियों की ईमानदारी पूर्वक काम करने की नियत होती तो उत्तराखंड की बिजली दिल्ली में ही नही बल्कि यहां भी मुफ्त में उपलब्ध होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें