स्पेशल कैबिनेट में स्टिंग की जांच सीबीआई से कराने की अधिसूचना वापस लेने के विरोध में भाजपा ने प्रदेश सरकार व सीएम हरीश रावत का पुतला फूंका। सोमवार को एसबीआई तिराहे में पुतला फूंकते हुए भाजपाइयों ने कहा कि स्टिंग प्रकरण में सीएम पर कार्रवाई होना तय है।
इसी डर से स्टिंग की जांच सीबीआई से कराने की अधिसूचना वापस लेने का निर्णय लिया गया। सभा को गोविंद टंगड़िया, सुरेश कांडपाल, जीवंती कांडपाल, प्रकाश साह, खड़क सिंह, दयाल कांडपाल, विपिन पाठक, नंदन थापा ने संबोधित किया। पुतला फूंकने वालों में भाजपा महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय, मथुरा प्रसाद, धीरज जोशी, दिनेश मेहता, प्रकाश साह, नवीन रावल, नूतन साह, गीता जोशी, गिरीश जोशी, ईश्वरी दत्त चौबे, रचित साह, अनिल, मनीष मनराल, आदर्श कठायत, मनोज ओली, चंदन राम, किशोर राम, प्रशांत नगरकोटी, चंदन राम, सुनीत साह, मनीष पांडेय, अनिल कुमार आदि शामिल थे।