फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगनाकुरी के आचार्यों की कार्यशाला

Mon, 16 May 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
दुगनाकुरी के आचार्यों की कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल बागेश्वर में दुगनाकुरी क्षेत्र के आचार्यों की संकुल स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भंडारी ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में दिया जाने वाला प्रशिक्षण शिशुओं के बौद्धिक विकास में सहायक होगा।
विज्ञापन


कार्यशाला में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान विषयों का अलग ग्रुप बनाकर प्रशिक्षण दिया गया। अंग्रेजी विषय के प्रशिक्षक रघुनाथ परिहार, विज्ञान विषय के रमेश चंद्र सिंह असवाल सहित अन्य विषयों में समूह बनाकर चर्चा कराई गई। विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक विजय वर्मा ने समाज में शिशु मंदिरों द्वारा दी जा रही संस्कारित शिक्षा की सराहना करते हुए पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम का समापन करते हुए अल्मोड़ा संभाग के संभाग निरीक्षक प्रकाश पंत ने सभी आचार्यों से आदर्श प्रेरणादायी, प्रभावी शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर श्याम दत्त उपाध्याय, दिनेश डालाकोटी, दयानिधि पंत सहित 70 आचार्य थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें