कपकोट में अधिकारियों की बैठक लेते बीसूका उपाध्यक्ष गढ़िया। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। बीसूका क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने कपकोट ब्लॉक सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
शनिवार को कपकोट ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में बीसूका उपाध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों का जायजा लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब तबके तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने तमाम तरह की रोजगार परक योजनाओं का संचालन किया है। इनका लाभ बेरोजगार युवाओं को मिलना चाहिए। उन्होंने लोनिवि, जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई, बिजली आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मनरेगा के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने को कहा। बैठक में विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, एसडीएम प्रमोद कुमार, खंड विकास अधिकारी गंगा गिरी गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य प्रभा गढ़िया आदि मौजूद रहे। (संवाद)