पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग ने आपदा से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल किया। पुलिस, फायर ब्रिगेड के जवानों को आपदा से निपटने के गुर सिखाए गए। सोमवार को बिलौना की पहाड़ी पर मॉक ड्रिल किया गया। जवानों को प्राकृतिक आपदा भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ आने, वाहन दुर्घटना होने पर राहत एवं बचाव कार्य के गुर बताए गए।
जवानों को खोज, बचाव, घायलों को निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार सिखाया गया। एसपी सुखवीर सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। यदि पूर्व तैयारी हो तो आपदा की स्थिति में समय पर राहत, बचाव कार्य किए जा सकते हैं।
मॉक ड्रिल का यही मुख्य उद्देश्य है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने भी जवानों को आपदा से निपटने की जानकारी दी। इस दौरान कोतवाल हरक सिंह फिरमाल, एसआई प्रतिमा भट्ट सहित पुलिस, फायर ब्रिगेड के जवान थे।