फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलौना महोत्सव की अंतिम शाम लोक कलाकारों ने मचाया धमाल

Thu, 15 Sep 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
गणपति का विसर्जन करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के साथ ही बिलौना में चल रहा गणेश महोत्सव संपन्न हो गया। महोत्सव की अंतिम रात लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर धमाल मचाया। बुधवार को पूरा पंडाल दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरा रहा। बुधवार की रात पुष्कर महर एंड पार्टी, जितेंद्र तोमक्याल,बेबी प्रियंका के गीतों पर दर्शक भी जमकर झूमे।
विज्ञापन


रुमाली का गांठा....., हाय काकड़ी झिले मां...., संगीता मैं फोन करूलो....सहित अन्य गीतों में कलाकारों ने खूब वाहवाही लूटी। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहा। महोत्सव की अंतिम शाम विधायक चंदन राम दास बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने महोत्सव के आयोजन के लिए निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र टंगड़िया ने भी महोत्सव के आयोजन के लिए धनराशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में रंजीत दास, मनोज ओली आदि लोग मौजूद थे। गुरुवार को दिन में गणेश की मूर्ति की शोभा यात्रा निकाली गई। बिलौना कस्बे में मूर्ति की शोभा यात्रा निकालने के बाद गोलज्यू मंदिर के समीप समणताल में विसर्जन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कैलाश गड़िया,  विक्की सुयाल,  सुनील दफौटी,  भूपेंद्र  सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें