फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में ग्रामीणों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी

Thu, 15 Sep 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पोथिंग गांव की लंबित समस्याओं को लेकर तहसील प्रांगण में प्रताप सिंह और उमेश सिंह का आमरण अनशन बृहस्पतिवार दूसरे दिन भी जारी रहा। उत्तराखंड जन चेतना मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी की  अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा कि आंदोलन को शुरू हुए एक महीना होने को है, लेकिन आज तक समस्याओं के समाधान के कोई प्रयास नहीं हुए हैं। इस मौके पर मदन सिंह गढ़िया और हरीश बिष्ट आदि मौजूद थे। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल बनाने की मांग की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को मिल मिश्रा और हरीश राम क्रमिक अनशन पर बैठे। सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने लक्ष्य प्राप्त नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें