फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलौना-बनकोट सड़क की हालत खस्ता

Tue, 31 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
टूटी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बिलौना-बनकोट सड़क बीते 30 साल से नहीं बन सकी है। शक्तेश्वर में पुल का निर्माण भी शुरू नहीं हो सका है। सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को यातायात की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने लोनिवि से सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि 30 किमी लंबी बिलौना-बनकोट सड़क 30 साल से नहीं बन सकी है। लोनिवि ने जहां तक सड़क का कटान किया है। उसकी हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। शक्तेश्वर में मोटर पुल का निर्माण भी शुरू नहीं हो सका है। सड़क के नहीं बनने के कारण क्षेत्र के बनकोट, रतमोली, नाघर, बड़गोली, भटीगांव, बासीखेत, रूगड़ी आदि गांवों के लोगों को यातायात की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

ग्रामीणों ने लोनिवि से सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग की है। मांग करने वालों में कमल बनकोटी, चंदन बनकोटी, शेर सिंह मेहता, कलावती देवी, लक्ष्मी, निर्मला देवी आदि शामिल हैं। इधर लोनिवि के ईई आरके पुनेठा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद पुल निर्माण की निविदाएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें