बस चालक और परिचालक का स्वागत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
केेमू प्रबंधन ने हल्द्वानी से सानीउडियार के लिए वाया बांसपटान होते हुए बस सेवा फिर से शुरू कर दी है। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बस के यहां पहुंचने पर उसके चालक और कंडक्टर का गर्मजोशी से स्वागत किया।
ग्रामीणों ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से उन्होंने जीपों की महंगी यात्रा से निजात मिल सकेगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बस चालकों और कंडक्टरों से अच्छा बर्ताव करने को कहा है। मालूम हो कि केमू ने पिछले महीने कमस्यार घाटी के 40 गांवों के लोगों को यातायात की सुविधा देने के लिए हल्द्वानी से वाया बांसपटान होते हुए सानीउडियार तक एक बस लगाई थी। हल्द्वानी से बस सुबह सात बजे जबकि वापसी इसी समय पर होनी तय थी।
दो दिन बस चलने के बाद कुछ लोगों ने चालक और कंडक्टर के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया था। विरोध पर सेवा सेवा बंद हो गई। क्षेत्र के लोगों की मांग पर बस यहां फिर से आनी शुरू हो गई है। बस के आने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से जहां उन्हें हल्द्वानी आने जाने में सुविधा होगी। वहीं जीपों की महंगी यात्रा से भी निजात मिल सकेेगी। खुशी जताने वालों में पूर्व प्रधान प्रताप सिंह, गिरधारी रावत संजय सिंह और कुंदन रावत आदि शामिल हैं।