फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलेख में नहीं शुरू हुआ राहत कार्य

Thu, 19 May 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
पाइपों की मरम्मत करने ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 चार दिन पहले थकलाड़ ग्राम पंचायत के बिलेख तोक में भीषण बारिश से गांव की पेयजल योजनाएं और पैदल रास्ते भी ध्वस्त हो गए थे। इससे पहले जंगल की आग की चपेट में आने से गांव के दो पशुपालकों की गौशालाएं जलकर खाक हो गए थे। क्षति का आज तक न तो आकलन किया गया है और ध्वस्त योजनाओं का ही पुनर्निर्माण ही किया गया है।
विज्ञापन

नलों में पानी न आने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। खोली सीट के जिला पंचायत सदस्य ने डीएम से मुलाकात कर गांव में राहत और पुनर्निर्माण के काम शीघ्र शुरू करने की मांग की है। 
जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार ने डीएम को बताया कि गत चार दिन पहले हुई भीषण बारिश ने बिलेख में जबरदस्त तबाही मचा दी थी। गांव की पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो गई। तब से योजना का पुनर्निर्माण नहीं किया गया है। नलों में पानी न आने के कारण हर कोई परेशान है। रास्तों के ध्वस्त होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। जगह जगह भू कटाव होने से कई घरों को खतरा बना है। अब तक गांव में राहत और पुनर्निर्माण के काम शुरू नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

इससे पहले जंगल की आग से गांव के नारायण राम और किशन राम के गौशाला खाक हो गए थे। प्रभावितों को आज तक मुआवजा भी नहीं मिल सका है। उन्होंने डीएम से दैवीय आपदा मद से नुकसान की शीघ्र भरपाई करने और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की।

डीएम भूपाल सिंह मनराल ने आश्वस्त किया कि समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाएगा। इधर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी बबली ने कहा कि समस्याओं के समाधान के हर संभव कोशिश की जाएगी। ग्रामीण सुनील चन्याल ने शासन प्रशासन को भेजे पत्र में क्षति की शीघ्र भरपाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें