बागेश्वर में वाहनों की चेकिंग करते आरटीओ कृष्ण पलड़िया।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आरटीओ ने फाल्टनिया के समीप औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो मोटर साइकिल सवार चालकों के पास वाहन के कागज, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। साथ ही उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था। दोनों मोटरसाइकिल सीज कर दी गई। दो बसों में ओवर हेड की जांच की।
मंगलवार की शाम को आरटीओ कृष्ण पलड़िया ने आरटीओ ऑफिस फाल्टनिया के समीप औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाइक (यूके/02/3872), (यूके/02/1748) के पास वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं पाया गया। चालकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। आरटीओ ने दोनों बाइकों को सीज कर दिया है। रुद्रपुर से आई दो बसों में ओवर हेड चैक की। वहां आरआई भानु प्रकाश, गोवर्धन आदि थे।