फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: घटगाड़ गधेरे और मऊ झील नाले में होंगे बाढ़ सुरक्षा के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र के फुलवाड़ी और कन्यूटी में गधेरों से मकानों की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराए जाएंगे। सिंचाई विभाग ने सुरक्षा दीवार लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दीवार बनने से लोगों के घरों को गधेरे से हो रहे कटाव के खतरे से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

चीराबगड़ के फुलवाड़ी तोक के घटगाड़ गधेरे से हो रहे कटाव के कारण आवासीय मकानों के लिए खतरा पैदा हो रहा था। यही परेशानी कन्यूटी के माऊ झील नाले से भी हो रही थी। मानसून काल में गधेरे में जलस्तर बढ़ने के कारण घरों के पास की जमीन पर कटाव से भूस्खलन हो रहा था। सिंचाई विभाग के ईई जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि पूर्व में ही इन गधेरों में सुरक्षात्मक कार्य की स्वीकृति मिल चुकी थी। घटगाड़ गधेरे में स्वीकृत 15 लाख रुपये के सापेक्ष 10 लाख रुपये का कार्य पहले ही कराया जा चुका था। अब पांच लाख रुपये की लागत से अवशेष दीवार का निर्माण किया जाएगा। माऊ झील नाले में 10 लाख रुपये से दीवार बननी थी। इसमें भी आधी दीवार पिछले साल ही बन चुकी है। पांच लाख की लागत से अवशेष दीवार जल्द बनाई जाएगी। कार्य की निविदा प्रक्रिया चल रही है। टेंडर होते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें