फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भूमिका ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
देहरादून में आयोजित राज्यस्तरीय बॉ​क्सिंग प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले जिले के ​​खिलाड
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। चार खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

बीते सात से नौ जून तक देहरादून में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश भर की 19 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जिले की होनहार बॉक्सर भूमिका बसेड़ा ने स्वर्ण, गोकुल कुमार ने रजत, कुमकुम डंगवाल और महक जोशी ने कांस्य पदक जीता। बॉक्सिंग कोच सुंदर गढि़या ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के स्पोटर्स कॉलेज सहित अन्य संस्थानों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाली बसेड़ा 19 जून से हरियाणा के रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य की टीम से प्रतिभाग करेगी। राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विधायक पार्वती दास, सुरेश गढि़या, डीएम आशीष भटगांई, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या, निवर्तमान जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, खेल प्रशिक्षक गणेश धपोला आदि ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें