बागेश्वर कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में नृत्य करती छात्राएं।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें कृष्ण लीला, भंगड़ा, भरतनाट्यम, कुमाऊंनी नाटक, पर्यावरण संरक्षण, बालश्रम, बीहू डांस को दर्शकों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली संस्कृतियों की झलक पेश की।
कार्यक्रम के मुख्य आईएएस विनीत जोशी ने शिक्षकों और बच्चों के कार्यों की सराहना की। स्कूल की प्रधानाचार्य आशा तिवारी ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश की। संस्थापक मोहन चंद्र पांडे ने छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। शिक्षक महेश पांडे ने संचालन किया। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह, पीएसडब्ल्यूए अध्यक्ष घनश्याम जोशी, मोहन चंद्र पांडे, जगदीश चंद्र पांडे, गंगा पांडे, मदन पांडे, नंदाबल्लभ भट्ट, शंकर पांडे, शीला लटवाल, कैलाश अंडोला, नरेंद्र सतवाल, मोहन कुंवर, नवीन पांडे, लक्ष्मण नयाल, भूपेश आदि थे।