फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब स्ट्रीट लाइटों के बदलने का काम शुरू

Sat, 07 Jan 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर पंचायत ने क्षेत्र में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने का काम शुरू कर दिया है। पंचायत नगर क्षेत्र में 90 नई स्ट्रीट लाइटें लगा रही है। उत्तरायणी मेले से पहले नगर क्षेत्र बिजली की रोशनी से जगमग रहेगा। 
विज्ञापन


कपकोट नगर क्षेत्र के तहसील मुख्यालय की बाजार, भराड़ी, पुल बाजार, हिचौड़ी और भयूं की बाजार के कई हिस्सों में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इससे हर किसी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइटें के बंद होने से लोगों को हो रही परेशानी से संबंधित खबर को अमर उजाला ने छह जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत ने खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने का काम शुरू कर दिया है।


ईओ हरिचरण सिंह ने बताया कि नगर में 90 स्ट्रीट लाइटें बदली जानी हैं इतनी ही नई लाइटें वार्डोँ के भीतरी हिस्सों में लगनी हैं। उन्होंने लोगों से स्ट्रीट लाइट लगाने में पंचायत कर्मियों को पूरा सहयोग देने की अपील की है। नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने कहा कि उत्तरायणी मेले से पहले नगर क्षेत्र बिजली की रोशनी से जगमग रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर में स्वच्छता अभियान तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें