फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति की मांग को लेकर शुरू किया बेमियादी धरना

Tue, 09 Feb 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज सौंग में अतिथि शिक्षक पद पर तैनाती की मांग को लेकर गुलेर हाल कपकोट निवासी लैला गोस्वामी ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि चयन समिति ने उसके स्थान पर फर्जी सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थी तारा गिरि का चयन किया।
विज्ञापन


शिकायत के बाद बीईओ के आदेश पर प्रधानाचार्य ने उसे हटा दिया, लेकिन द्वितीय वरीयता होने पर भी उन्हें तैनाती नहीं दी गई है। इसके लिए उन्होंने विभाग के कई चक्कर भी लगाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

तहसील प्रांगण में धरने में बैठीं गुलेर हाल कपकोट निवासी लैला गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने राजकीय इंटर कालेज सौंग में समाजशास्त्र विषय के प्रवक्ता पद के लिए अतिथि शिक्षक पद के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि चयन समिति ने उसका चयन न करके तारा गिरी की तैनाती कर दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर उन्होंने गलत चयन की शिकायत की। बीईओ ने जांच में तारा गिरी के सर्टिफिकेट्स को नियम विरुद्ध पाया। इस पर उन्होंने प्रधानाचार्य ने गिरी को हटाने के निर्देश दिए। उसके हटने के बाद द्वितीय वरीयता के तहत उन्हें तैनाती मिलनी चाहिए थी, लेकिन उन्हें अभी तक तैनाती नहीं मिली है।

इधर, हटाया गया शिक्षक न्यायालय से सात सप्ताह का स्टे ऑर्डर ले आया था, जो अब समाप्त हो चुका है। लैला गोस्वामी का कहना है कि जब तक उन्हें तैनाती मिल नहीं जाती, आंदोलन जारी रखेंगी। इधर, एसडीएम केएस टोलिया ने बताया कि मामला न्यायालय में है। न्यायालय जो भी निर्देश मिलेंगे उसी के तहत कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें