कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला द्वारा आत्महत्या करने के प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार और मानव संसाधन कल्याण मंत्री का पुतला फूंका।
मंगलवार सुबह कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग से जुड़े कार्यकर्ता नारेबाजी के साथ एसबीआई तिराहा पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने केंद्र सरकार और मानव संसाधन कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार दलित वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति रोक रही है। जिस कारण छात्रों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हैं। कहा कि यदि रोहित वेमुला के परिवार को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
पुतला जलाने वालों में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण, ईश्वर पांडे, सुनीता टम्टा, बसंत कुमार, नरेंद्र राम, मनोज परिहार, कमल टम्टा, पनी राम, कैला आर्या, जगदीश राम, अशोक कुमार, विनोद कुमार, पंकज कुमार, सूर्यभानु दफौटी, अंकुर उपाध्याय, बिक्की मिश्रा, सुनील चन्याल, सुंदर राम, विपिन चंद्र, राजेंद्र कुमार, शशांक, मनीष कुमार हरीश, सुरेश कुमार आदि थे।