फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में नहीं खुलने देंगे बीयर बार और शराब की दुकान

विज्ञापन
गरुड़ में एसडीएम को ज्ञापन सौपते पंचायत प्रतिनिधि   आनंद बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़ बाजार से लगी ग्राम पंचायत सिल्ली, पाये, जिजोली,  भेंटा और दुदिला के ग्रामीणों ने एसडीएम को  ज्ञापन देकर कहा है कि वह अपने गांव के आसपास  बीयर बार व शराब की दुकान किसी भी हालत में नहीं खुुलने  देंगे। 

 भेंटा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी के नेतृत्व में जिजोली, भेंटा, दुदिला, सिल्ली, पाये  आदि गांवों के प्रधानों  का एक शिष्टमंडल  शनिवार को एसडीएम एनएस नगन्याल से मिला। एसडीएम को सौंपे  ज्ञापन में  प्रधानों ने कहा है कि शराब और बीयर बार के व्यापारी कई दिनों  से शराब और बीयर की दुकान खोलने के लिए किराये की दुकान उनके गांव में  तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह अपने गांव में  शराब की दुकान नहीं चाहते  है। जिला प्रशासन गांव में शराब की दुकान खोलने की कोशिश करेगा तो ग्रामीण द्वारा उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। शिष्टमंडल में जिजोली के प्रधान महेंद्र  पाल सिंह, रमेश राम, गणेश पांडे, हीरा लाल , नवीन पांडे भुवन चंद्र आदि  शामिल थे। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें