फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

Thu, 27 Aug 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन स्तर से क्षेत्र पंचायतों के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रभावी कार्यवाही न होने के कारण पंचायतों का अपेक्षित विकास नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


 विकास के लिए पर्याप्त धन नहीं मिलने से बीडीसी सदस्यों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बुधवार ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों ने जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

 इसमें उन्होंने समस्याओं का मानक 15 दिन के भीतर समाधान न होने पर ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी करके आंदोलन की शुरुआत करने की चेतावनी दी है।

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बीडीसी सदस्यों ने सीएम से क्षेत्र पंचायत निधि पहले की तरह ही हर साल 35 लाख रुपया आवंटित करने, राज्य और केंद्रीय वित्त पहले की तरह ही आवंटित करने, क्षेत्र पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने की मांग की।
विज्ञापन


 14वें वित्त की धनराशि को नियमित रूप से ग्राम सभाओं के आधार पर क्षेत्र पंचायतों को देने, बीडीसी सदस्यों को यात्रा भत्ता देने, राज्य का अपना पंचायती एक्ट शीघ्र लागू करने और 73वें संविधान संसोधन के तहत त्रिस्तरीय पंचायतों को सौंपे 29 विषयों के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों को शीघ्र क्रियान्वयन करने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन भेजने वालों में कनिष्ठ ब्लाक उप प्रमुख सुनीता टम्टा, बीडीसी सदस्यों में नैनसिंह, कमल टम्टा, हेमा जोशी, बाली राम, कमला देवी, बसंती देवी, प्रकाश सिंह, गीता देवी, हेम चंद्र जोशी, जगदीश राम, देवकी देवी, जानकी देवी, गोपाल दत्त, सुनीता बोरा, परूली देवी, कमला जोशी और तारा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें