फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी मोड के खिलाफ अनशन पर अडिग लोग

Wed, 24 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
सरकार चलाए सरकारी अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट को पीपीपी मोड से हटाकर बेस  अस्पताल का दर्जा देने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


तहसील परिसर में चल रहे क्रमिक अनशन में मंगलवार को भगवत सिंह देवली, रोहित सिंह देवली बैठे, जबकि समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी, चंदू ऐठानी, नारायण कपकोटी, बलवंत, भीमा ने अनशनकारियों के समर्थन में धरना दिया।

आंदोलन की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आंदोलनकारियों ने शासन, प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कहा कि कपकोट क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहद पिछड़ा है। सरकार को इस अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल का दर्जा देना चाहिए।
विज्ञापन


बेस अस्पताल बनने से यहां की लाखों की आबादी को उपचार के लिए बागेश्वर, अल्मोड़ा की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। आंदोलनकारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दोहराई है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें