फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दो सड़क हादसों में बाल-बाल बचे बराती

Wed, 06 May 2026 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के भीतर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। गनीमत रही कि दोनों ही हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई और वाहन सवार सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

झूनी निवासी डिगर सिंह ने बताया कि वे ग्राम पेठी से बरात छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर जंगली सुअरों का झुंड सामने आ गया, जिससे वाहन संख्या यूके 02 टीए 2896 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में चालक के अलावा नीरज सिंह और गौरव सिंह सवार थे। सभी सवार रात में ही दूसरे वाहन से अपने घर सुरक्षित पहुंच गए थे। दूसरी घटना भराड़ी-सोंग-मुनार मोटर मार्ग पर रीठाबगड पुल के समीप हुई। बुधवार सुबह करीब 11.00 बजे बरातियों को लेकर कर्मी से हल्द्वानी जा रही कार संख्या यूके 02 टीए 0404 और बाइक संख्या यूके 02 7579 की आपस में टक्कर हो गई। बाइक सवार धरम सिंह दानू (60) निवासी पुडुकुनी के दाएं पैर में चोट आई है, जबकि उनकी पत्नी नीमा देवी सुरक्षित हैं। टैक्सी चालक गणेश चंद्र निवासी कर्मी ने मानवता का परिचय दिया। उन्होंने बरातियों को छोड़ तत्काल घायल दंपती को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. प्रतीक ने घायल का प्राथमिक उपचार किया उन्होंने बताया कि घायल की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें