फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनानंद जोशी बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Tue, 22 Dec 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव यहां चुनाव अधिकारी इंद्र सिंह धामी और दीप चंद्र की देखरेख में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए घनानंद जोशी 22 मतों के साथ विजयी रहे।
विज्ञापन


उन्होंने गोविंद सिंह भंडारी को मात्र एक मत से पराजित किया। भंडारी को 21 मत मिले। पांच मतों के साथ बसंत बल्लभ पाठक तीसरे स्थान पर रहे। सचिव पद पर चंद्रशेखर मिश्रा ने चंदन सिंह ऐठानी को 18 मतों से हराया।

ऐठानी को 15 और मिश्रा को 33 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विंदेश्वरी जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर दिग्विजय जनौटी, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर बसंत बल्लभ पाठक और सह सचिव पद पर चंचल सिंह पपोला निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें