फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हाईकोर्ट स्थानांतरण संबंधी आदेश पर बार एसोसिएशन ने जताया आभार

Thu, 16 Jul 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से गौलापार स्थानांतरित किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का जिला बार एसोसिएशन ने स्वागत किया है। एसोसिएशन ने इसे पर्वतीय जिलों के अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम जनता के हित में दूरदर्शी तथा जनकल्याणकारी फैसला बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष राजेश रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौलापार राज्य का प्रमुख प्रवेश द्वार है और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों से बेहतर संपर्क में है। ऐसे में हाईकोर्ट के स्थानांतरण से विशेष रूप से पर्वतीय जिलों के वादकारियों और अधिवक्ताओं का समय और धन दोनों बचेंगे।
बैठक में यह भी कहा गया कि नैनीताल में वर्षभर पर्यटकों की अधिक आवाजाही और जाम की समस्या के कारण न्यायिक कार्य प्रभावित होते रहे हैं। हाईकोर्ट के गौलापार स्थानांतरित होने से न्यायिक व्यवस्था अधिक सुगम होगी वहीं नैनीताल में पर्यटन प्रबंधन भी बेहतर हो सकेगा।
विज्ञापन

बैठक में सचिव पंकज धपोला, उप सचिव अनिल भाकुनी, बसंत वल्लभ पाठक, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, घनानंद जोशी, पीसी टम्टा, कुंडल धपोला और अजेंद्र कोरंगा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें