फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग बना बदहाल, लोग बेहाल

Sat, 29 Jun 2019 10:59 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग बदहाल बना हुआ है। डामर उखड़ने से इस मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं। इन दिनों बारिश होते ही सड़क पर तालाब बन जा रहा है। ऐसे में सड़क पर दुर्घटना होने का भय बना रहता है। 
विज्ञापन


बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग  दोफाड़, बनलेख, रीमा, पचार, स्यांकोट, महरुड़ी, चौरा, दोफाड़, किडई समेत 200 गांवों को जोड़ता है। मोटर मार्ग की दशा खराब होने के स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस सड़क की हालत काफी लंबे समय से खराब है। मरम्मत न होने के कारण सड़क पर जगह -जगह पर गड्ढे बने हुए हैं। कई जगहों पर सड़क किनारे दीवारें क्षतिग्रस्त होने से मार्ग संकरा हो गया है। जिसके कारण दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। 

पर्यटन सीजन होने के कारण इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने आ रहे हैं लेकिन सड़कों की हालत खराब होने के कारण वह जिला मुख्यालय से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता आर चंद्र का कहना है कि बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग के ठेकेदार का अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। सड़क पर जिन जगहों पर गड्ढे बने हुए हैं उन्हें जल्दी ठीक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें