राजकीय इंटर कालेज स्यांकोट और बाजीरौट में शिक्षकों की तैनाती को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन सोमवार को भी जारी रहा।
बाजीरौट में राजेंद्र भंडारी, प्रदीप, पूरन राम और फकीर राम क्रमिक अनशन पर बैठे जबकि भूपाल भंडारी, राजकुुमार, चनर राम, भगवत धपोला, भगवान भंडारी, नवीन जोशी और अशोक भंडारी धरने पर बैठे। उधर स्यांकोट में बंडगांव के भूपाल राठौर, गोकुल सिंह और बलवंत राठौर क्रमिक अनशन पर बैठे।
सभा में वक्ताओं ने चेेतावनी दी कि जब तक प्रधानाचार्य, शिक्षकों की तैनाती, एसबीआई की शाखा और पतकन्या में डिग्री कालेज की स्थापना हो नहीं जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सभा में विशन सिंह राठौर, दीवान सिंह, जीवन सिंह, रतन सिंह, उदय सिंह, राजन सिंह, चंचल और कुशल सिंह ने विचार रखे।
यहां समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद्र पाठक, राजेंद्र बिष्ट जोगा सिंह थे। विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि शिक्षकों की तैनाती के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से बात की है। जिले को छह सौ शिक्षकों की जरूरत है।