फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहे शिव मंदिर

Tue, 11 Aug 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के चौथे सोमवार पर शिव मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भरे रहे। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ मंदिरों में जलार्पण किया और रुद्री पाठ कराकर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन


सावन के चौथे सोमवार पर श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त में सरयू और गोमती के पावन संगम पर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ डुबकी लगाई और पौराणिक बागनाथ मंदिर में बेलपत्री के साथ जलार्पण किया।

उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से मंदिर में रूद्री पाठ कराया। पुजारी रावल परिवार ने श्रद्घालुओं में प्रसाद बांटा। श्रद्घालुुओं ने कालभैरव नाथ, बाणेश्वर और अन्य मंदिरों में पूजा पाठ किया।
विज्ञापन


 बाजारों में आज खासी चहल पहल रही। उधर कपकोट, कांडा, दुग नाकुरी और काफलीगैर तहसील क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी जलार्पण करने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें