फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊं नम: शिवाय के महामंत्र से गुंजायमान रहे शिवालय

Tue, 26 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागनाथ मंदिर में की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिर भक्तों से खचाखच भरे रहे। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के साथ सरयू, गोमती के पावन संगम पर डुबकी लगाई और हाथ में बेलपत्री लेकर ऊं नम: शिवाय के महामंत्र के साथ भोलेनाथ को जलार्पण किया। श्रद्धालुओं ने पंडितों से सुख समृद्धि, कष्टों के निवारण के लिए रुद्री पाठ करवाए।
विज्ञापन


नगर के संगम पर स्थित पौराणिक बागनाथ, कालभैरवनाथ, बाणेश्वर महादेव के मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। बागनाथ जी के मंदिर में ब्रह्ममुहूर्त से ही जलार्पण करने वालों का तांता लगा रहा। प्रधान पुजारी पूरन रावल की अगुवाई में पुजारियों ने श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा। कपकोट, कांडा, दुग नाकुरी, काफलीगैर तहसीलों में स्थित शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की खासी भीड़ रही। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें