फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बेबी लीग में बागनाथ, मदर लीग में मंडलसेरा विजेता

Mon, 04 Aug 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
मां सिर्फ घर नहीं संभालती बागेश्वर के नुमाइश खेत मैदान में रविवार को मदर फुटबाल लीग हुई तो रोजा
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बागनाथ की टीम ने जीता। इस दौरान मदर लीग का भी आयोजन किया गया जिसमें मंडलसेरा टीम की महिलाओं ने बेहतर प्रदर्शन कर मैच और खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

बेबी लीग में 12 साल तक के 140 बच्चों ने भागीदारी की। रविवार को बागनाथ टीम के खिलाड़ियों ने ऑरेंज टीम को 1-0 से मात देकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
इसके बाद बच्चों की माताओं के बीच मदर लीग आयोजित की गई। इसमें मंडलसेरा और चौरासी की टीमों में शामिल महिलाओं ने बेहतर खेल दिखाया। मैच में मंडलसेरा का पलड़ा भारी रहा। चौरासी की टीम को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर फुटबाल कोच नीरज पांडे, दलीप मेहरा, कविता खेतवाल, गरिमा, कविता पांडेय, पूजा, अनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें