फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर की बेटियों का गोपेश्वर में शानदार प्रदर्शन

Sat, 26 Sep 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर, चमोली में आयोजित सांसद स्तरीय अंडर-14 खेल महाकुंभ में बागेश्वर की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 25 सितंबर को हुई विभिन्न स्पर्धाओं में जिले की टीमों और खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

खो-खो में बागेश्वर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल, पिट्टू और कबड्डी में टीमों ने उपविजेता रहते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में मुर्गा झपट के 34 किलोग्राम भार वर्ग में गुंजन जोशी ने तीसरा और 40 किलोग्राम भार वर्ग में चित्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 40 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में दीक्षा दूसरे स्थान पर रहीं।
एथलेटिक्स की ऊंची कूद में दिव्या ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। लंबी कूद में हर्षिता परिहार और गोला क्षेपण में अनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नोडल अधिकारी रवींद्र कोहली और खेल प्रशिक्षक गणेश धपोला, नीरज ओली व पूजा आर्या ने खुशी जताई और खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें