फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर बना अंतर महाविद्यालयी खो-खो चैंपियन

Tue, 25 Sep 2018 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
अतिथियों के साथ खो-खो के अव्वल खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयी महिला खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बागेश्वर ने रामनगर को हराकर जीत लिया। प्रतियोगिता में कुविवि की 15 टीमों ने हिस्सा लिया। बागेश्वर पहुंचने पर टीम का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में बागेश्वर की टीम ने रामनगर को पारी और 11 अंकों से पराजित किया। खो-खो टीम की खिलाड़ी बबीता कुंवर, हेमा आर्य, दीप्ति पिलख्वाल, भावना सुरकाली, निशा आर्या, नेहा दानू, पुष्पा गढ़िया, कविता गढ़िया, कल्पना मेहता, बबीता परिहार, भावना मेहरा का बागेश्वर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

टीम की जीत पर विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे, धर्मेंद्र बोरा, रोशन गढ़िया, राजेश राणा, चमन लाल सहित बागेश्वर के प्राचार्य डॉ. एससी पंत, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. बीसी तिवारी, नरेश कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष शशांक वर्द्धन आदि ने खुशी जताई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें