फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास पुल में वाहन पार्क किया तो होगा चालान

Sun, 14 Aug 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर पुल से हटे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के पास बने बाईपास पुल में वाहन पार्किंग करना महंगा पड़ सकता है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पुल में डेरा जमाए लावारिस जानवरों के साथ ही पार्क किए गए सभी वाहनों को हटा दिया है। यदि किसी वाहन स्वामी ने वाहन पार्क किया तो उसका चालान किया जाएगा। 
विज्ञापन


बागेश्वर-कांडा एनएच के एकमात्र पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ते देख एक नए पुल का निर्माण किया गया है। जिला अस्पताल के पास बनाए गए इस पुल को कुछ समय पहले लावारिस पशुओं ने अपना आरामगाह तो कुछ वाहन स्वामियों ने पार्किंग स्थल बना दिया था। इस पुल में जहां एक ओर जानवरों का दिन-रात डेरा रहता था, वहीं दिन के समय वाहनों के  खड़े रहने से यातायात बाधित हो रहा था।

वाहनों को पार्क करने के कारण जाम लगने से आम नगरवासियों को परेशानी हो रही थी। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने पर पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए पुल पर पार्क किए गए सभी वाहनों को हटा दिया है। पुलिस ने इस पुल में वाहनों को खड़ा करने पर चालान करने की चेतावनी दी है। पुल में डेरा जमाए वाहनों को भी हटा दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें