फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी सफाई करवा रहे प्रवक्ता सुमित 

Sun, 14 Aug 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता सुमित पांडे रविवार के दिन भी अपने कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाते है। उनके निर्देश पर जीआईसी वज्यूला के अधिकांश बच्चे रोजाना स्कूल में आते है।
विज्ञापन


पांडे ने शीघ्र अपने खर्चे से हर कक्षा में कूड़ादान लगाने की बात कही है। प्रवक्ता पांडे हर रविवार को कॉलेज पहुंचते है। उनके आह्वान पर कॉलेज के नजदीक के बच्चें भी कॉलेज पहुंचते है। वह बच्चों के साथ कॉलेज परिसर की सफाई करते है।

जब से उन्होंने कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया तब से कॉलेज नीट और क्लीन है। बच्चे कूड़ादान में ही कूड़ा डालते है। कॉलेज में एक घंटा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाने के बाद वह सफाई अभियान में भागीदारी करने वाले बच्चों को रसायन विज्ञान मुफ्त पढ़ाते है।
विज्ञापन


पांडे ने अभियान को सफल बनाने के लिए जीआईसी वज्यूला में अपने खर्चे से हर कक्षा में कूड़ादान लगाने निर्णय लिया है। डीईओ बेसिक माध्यमिक आरसी आर्या, डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत, कॉलेज के प्रधानाचार्य केसी पाठक ने पांडे के प्रयास की सराहना की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें