बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फरवरी तक की जारी रैंकिंग में बागेश्वर जिले को पहला स्थान मिला है। इसके लिए बागेश्वर के डीएम आशीष भटगांई विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास को श्रेय दिया है।
बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फरवरी तक की जारी रैंकिंग में बागेश्वर जिले को पहला स्थान मिला है। इसके लिए बागेश्वर के डीएम आशीष भटगांई विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास को श्रेय दिया है। 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला द्वारा यह रिपोर्ट जारी की गई। उन्होंने बताया कि जनपदों द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से किए गए कार्यों की प्रगति के आधार पर यह रैंकिंग तैयार की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
Dm Ashish Bhatgain
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, जनवरी महीने तक जिला दूसरे और ऊधमसिंह पहले स्थान पर था, लेकिन फरवरी की रिपोर्ट में बागेश्वर जिला पहला और ऊधम सिंह नगर दूसरे स्थान पर आ गया है। चमोली अभी भी अंतिम स्थान पर है। फाइनल रैंकिंग में भी जिले के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर गरीबी हटाओ, जन शक्ति, किसान मित्र, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, शुद्ध पेयजल, जन-जन का स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला कल्याण, बाल कल्याण, युवा विकास, कमजोर वर्गों की सुरक्षा और सशक्तीकरण, पर्यावरण, ई-गवर्नेस आदि मदों को शामिल किया जाता है। केंद्र और राज्य सरकार की इन मदों के आधार पर रैंकिंग की जाती है।
जिले ने 41 में से 33 में ए, दो में बी, छह में सी ग्रेड हासिल किया है। जबकि, जनवरी माह की रैंकिंग के अनुसार 32 में ए, चार-चार में बी और सी, एक में डी ग्रेड प्राप्त हुआ था। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मद को जनवरी में सी ग्रेड मिला था, जो फरवरी तक ए ग्रेड में आ गया है। वहीं बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत सूची का प्रकाशन मद डी ग्रेड से सी पर आ गया है। जिले को 126 में से जिले को 110 अंक मिले हैं और प्रतिशत 87.3 रहा।