फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू और गोमती के तट पर बसे बागेश्वर को नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी

विज्ञापन
बागेश्वर के तहसील रोड के हैंडपंप से रात को पानी भरते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। गर्मी की आहट के साथ ही सरयू और गोमती के तट पर बसे बागेश्वर में पेयजल किल्लत बढ़ने लगी है। तमाम योजनाओं से नगर क्षेत्र को मात्र 2.7 एमएलडी पानी मिल पाता है। जरूरत 4.55 एमएलडी की है। लोग देर रात तक हैंडपंपों से पानी भरते रहते हैं। नगर के लिए कुछ पेयजल योजनाओं का निर्माण हो रहा है इसके बाद ही पेयजल व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन

पानी की कमी के कारण दो नदियों के तट पर रहने वाले लोग परेशान हैं। तहसील रोड, मंडलसेरा, सैंज समेत तमाम इलाके के लोगों को एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है। पानी की कमी पूरी करने के लिए लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है। जिला अस्पताल के पास श्रीनौला धारा के साथ ही नगर के हैंडपंपों में सुबह से रात तक लोगों की भीड़ लगी रहती है।
लोगों का आधा समय पानी की ही पूर्ति करने में लग जाता है।
पानी की किल्लत को लेकर लोग रोष भी जताते हैं। जल संस्थान के सहायक अभियंता चंदन सिंह देवड़ी का कहना है कि पानी की उपलब्धता के हिसाब से आपूर्ति की जाती है। पानी की कमी वाले इलाकों में टैंकरों से पानी वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलसेरा, मेहनरबुंगा पंपिंग पेयजल योजनाओं का निर्माण हो रहा है। जखेड़ा पेयजल योजना का पुनर्गठन किया जा रहा है। छह महीने के भीतर इन योजनाओं का काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद जिला मुख्यालय में पानी की कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

- चंदन राम दास विधायक बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें