महिला फुटबाल खिलाड़ी मीना देवली का चयन राज्य की सीनियर महिला फुटबाल टीम में हुआ है। मीना उड़ीसा के कटक में आयोजित हो रही राष्ट्रीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गई हैं।
ठाकुरद्वारा निवासी मीना देवली वर्तमान में पीजी कॉलेज बागेश्वर से ऑफिस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। फुटबाल कोच नीरज पांडे ने बताया कि मीना का चयन 15 से 18 जनवरी तक हल्द्वानी में हुए ट्रॉयल में राज्य की सीनियर फुटबाल टीम के लिए हुआ है।
उन्होंने बताया कि मीना देवली अच्छी गोल कीपर हैं। मीना के राज्य की टीम में शामिल होने पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुल्तान खान, सूरज जोशी, दलीप मेहरा, भरत साह, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, हितेश साह आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।