बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित की जा रही प्राइज मनी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को खेले गए मैच में बागेश्वर पुलिस ने काफलीगैर एकादश हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया।
बागेश्वर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता के तहत हुए इस मैच में पहले खेलते हुए बागेश्वर पुलिस की टीम ने 15 ओवरों में 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी काफलीगैर एकादश 142 रनों पर आउट हो गई। इससे पहले मुख्य अतिथि विक्की देवली मैच का शुभारंभ किया। स्कोरर सूरज, अंकित, कमेंट्री कमल, नितिन और विवेक साह ने की। दक्ष और राहुल ने अंपायर की भूमिका निभाई। वहां धीरेंद्र परिहार, गौरव दास, शुभम साह, चंद्रेश कोरंगा आदि मौजूद रहे। संवाद