फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिता में बागेश्वर का शानदार प्रदर्शन

Thu, 15 Nov 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
राज्य ओलंपिक प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी पदक के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर में संपन्न चतुर्थ राज्य ओलंपिक प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का बागेश्वर में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बाक्सिंग प्रतियोगिता में चंदन कोश्यारी ने स्वर्ण, नरेंद्र टाकुली, नितिन त्रिकोटी ने रजत, लखन भट्ट व नरेंद्र टाकुली ने कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में हेमा दानू ने रजत व कविता बड़ती व निकिता ने कांस्य पदक जीते। बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिज्ञासु पंत व रोहित जोशी ने कांस्य पदक जीते। खो-खो प्रतियोगिता महिला वर्ग में स्वर्ण व पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीता। वालीबाल महिला टीम ने कांस्य पदक जीता। बागेश्वर के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु, डीएसओ विनोद वाल्दिया, जुवैद अहमद, टीएस राणा, गणेश धपोला, कमलेश तिवारी, किरन नेगी, सुंदर गढ़िया, नीरज पांडे, विजयपाल मटियानी आदि ने खुशी व्यक्त की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें