विधायक चंदन दास ने पार्टी की भिलकोट न्याय पंचायत स्तरीय बैठक में कहा कि कांग्रेसी और कबीना मंत्री झूठी बयानबाजी कर गांव की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार राज्य के विकास के प्रति वचनबद्ध होती तो गरीब तबके के लोगों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में पर्याप्त राशन मिलता।
विधायक दास ने कहा कि कांग्रेस राज्य के प्रति कुछ सोचा होता तो ग्रामीणों को विकास के लिए आंदोलन नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ग्रामीण क्षेत्र के विकास के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आवासहीनों को घर बनाने के लिए धन देगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। विधायक दास ने कहा कि विधायक निधि गांवों के विकास पर खर्च होगा। कहा कि कांग्रेस सरकार चार साल के शासनकाल में कुछ नहीं कर सकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विकास योजनाओं के बारे में बताने को कहा।
जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार गांवों का नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं का विकास कर रही है। बैठक में बीडीसी सदस्य शंकर सिंह रावत, गोविंद तिवारी, मंगल राणा, घनश्याम जोशी, भुवन जोशी, राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह आदि ने विचार रखे।