फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ से गैरसैंण अब दूर नहीं

Sun, 31 Jan 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 18 सड़कें बनाने के लिए निर्माण एजेंसियों को 10 करोड़ रुपये की टोकन ग्रांट रिलीज कर दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य की प्रस्तावित राजधानी को गैरसैंण को मजकोट (गरुड़) से जोड़ने के लिए 16 किमी सड़क की स्वीकृति दी है। नवस्वीकृत सड़क के बनने के बाद गरुड़ के लोग मात्र आधे घंटे में गैरसैण पहुंचेंगे।

ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने बताया कि सीएम हरीश रावत के निर्देश पर शासन ने बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र के भकुनधार खाई जोशी नौला होते हुए राइंका छत्यानी तीन किमी, पिंगलों से छुआबैंड-लस्करखेत राइंका मैगड़ीस्टेट लिंक मोटर मार्ग, कौसानी-बल्दियाड़-लौबांज लिंक मार्ग, कंधार-पत्थरखानी का तल्लाधार ग्वालदम तक विस्तार, कंधार-रौल्याणा-मजकोट नैलदेव-गैरसैंण मोटर मार्ग, इड़िया-मनाखेत मोटर मार्ग, लाहुर नदी में लखुटी बगड़ के पास 50 मीटर स्पान पुल चनूलीगूंठ स्यूली, गिरेछीना-बागेश्वर बाईपास, मंडलसेरा-बाड़ी गधेरे गणनाथ तक मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति देने के साथ मोटर मार्गों, पुलों के निर्माण के लिए लोनिवि बागेश्वर आदि सड़क निर्माण एजेंसियों को दस करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवस्वीकृत मजकोट गैरसैंण मोटर मार्ग के निर्माण के बाद गरुड़ क्षेत्र की जनता मात्र आधे घंटे राज्य की प्रस्तावित राज्य गैरसैंण पहुंच जाएंगे।

 कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने अमर उजाला को बताया कि सीएम हरीश रावत राज्य के पहले सीएम हैं जो प्रस्तावित राजधानी को चारों तरफ से यातायात से जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मजकोट गैरसैंण की सड़क बनने के बाद बागेश्वर जिले के लोग चंद घंटों में गैरसैंण पहुंचे सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें