फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित होगा बागेश्वर का दलिया

Wed, 27 Sep 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में अब स्थानीय स्तर पर निर्मित दलिया वितरित किया जाएगा। यह दलिया शिवालिक यूनिट में तैयार होगा। नव चेतना स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा वित्तपोषित शिवालिक दलिया यूनिट का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किया।  
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण में समूहों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने महिलाओं के कार्यों को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक बीसी पाठक ने कहा कि इस तरह की परियोजना से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। केएस कर्म्याल ने स्थानीय किसानों से गेहूं खरीद को बढ़ावा देने की बात कही।

लीड बैंक अधिकारी आरएस रावत ने बैंकिग की जानकारी देते हुए महिलाओं से बीमा योजना से जुड़ने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में मिसाल प्रस्तुत करने को कहा। नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने समूह के माध्यम से महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


समूह की अध्यक्ष निशा लूथरा ने बताया कि इकाई में निर्मित दलिया का विक्रय आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जाना है। इसके माध्यम से समूह की महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा। कार्यक्रम में कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, समूह की कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी सहित एक सौ से अधिक समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें