फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी के साथ करें मतदाता पंजीकरण का काम: डीएम

Wed, 27 Sep 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव एक महत्वपूर्ण संवदेनशील प्रक्रिया है इसे पूरी निष्ठा व इमानदारी के साथ पूरा करें। यह निर्देश डीएम रंजना ने 18 से 21 वर्ष के युवा मतदाताओं के पंजीकरण के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं सुपरवाइजरों के साथ आयोजित बैठक में कही।  
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को निर्वाचक नामावली में जोड़ा जाना है। इसके लिए 10 अक्तूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक मतदेय स्थलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थलों में उपस्थित रहेंगे।

17 व 24 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाकर निर्धारित तिथि में अपने-अपने मतदेय स्थलों में ग्राम पंचायतों व मोहल्लों में घर-घर जाकर मतदाताओं को उनके नाम पता व फोटो का विवरण पढ़कर सुनाएंगे। 10 अक्तूबर से 10 नवंबर तक होने वाले विशेष पुनरीक्षण कार्य के लिए बीएलओ व सुपरवाइजरों की तैनाती की सूचना से भी अवगत कराएंगे।
विज्ञापन


डीएम ने नियुक्त निर्वाचन संबंधी कार्य कर रहे सभी अधिकारी व कर्मचारियों को पूर्ण लगन व मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, कांग्रेस प्रवक्ता विनोद पाठक, बसपा जिलाध्यक्ष सुंदर स्यूनेवाल, एसडीएम कपकोट रवींद्र सिंह बिष्ट, कांडा रिंकू बिष्ट, गरुड़ सुंदर सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पियूषांक गुप्ता, तहसीलदार कपकोट पूरन सिंह बिष्ट, बागेश्वर दया चंद्र टम्टा, काण्डा मैनपाल सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी आर्या, स्वीप नोडल कैलाश चंदोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें