फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर, कपकोट, कांडा में एनएसएस शिविर

Thu, 17 Dec 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर, राजकीय महाविद्यालय कपकोट का इंटर कॉलेज असों, राजकीय इंटर कॉलेज कांडा में एनएसएस के शिविर जारी हैं। उधर इंटर कॉलेज में शिविर का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन


नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के एनएसएस के शिविरार्थियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। बौद्धिक सत्र में शिविरार्थियों की सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता हुई। शिविर संयोजक राजीव निगम ने शिविरार्थियों को कई बातें बताई।

उधर राजकीय महाविद्यालय कपकोट के एनएसएस के शिविरार्थियों का इंटर कॉलेज असों में लगा शिविर जारी है। शिविर प्रभारी डॉ. मुन्ना जोशी की अगुवाई में शिविरार्थियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन


अस्पताल के प्रभारी डॉ. एनएस टोलिया ने शिविरार्थियों के योगदान की सराहना की। उधर कांडा में एनएसएस प्रभारी राजेंद्र जोशी, एनसीसी के लेफ्टिनेंट शेखर चंद्र जोशी की अगुवाई में एनएसएस, एनसीसी के कैडेट्स ने विद्यालय और आसपास के इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाया। उधर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज सनेती में सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हो गया है।

 शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, जिला पंचायत सदस्य बहादुर राम ने किया। भौर्याल ने शिविरार्थियों से अनुशासन को अपने जीवन में उतारने को कहा। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश जोशी ने संचालन किया। वहां अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन भाकुनी, सांसद प्रतिनिधि कुंदन परिहार, प्रधानाचार्य नंदकिशोर कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें